Monday, December 18, 2017

    प्रिये ,कभी गीत बन आ जाओ
    मैं थोड़ा कुछ गुनगुना लूंगा
    देखो एक तरफ मेरी चाहत है
    एक तरफ तुम्हारा भोलापन है
    ...
    जुगनू बन कभी मेरी गली आ जाओ
    राहो का सारा अंधकार मिटा लूंगा
    मेरे साथ जरा कुछ दूर चल कर तो देखो
    मेरे आवारेपन का सलीका कुछ सीखो
    चांद बन कभी मेरी मुंडेर पर आ जाओ
    सारे शहर को मेरी चाहत बता दूंगा
    उंगलियों से जरा पूछो क्यो उलझी है दुप्पटे में
    मेरे शहर का रास्ता सीधे तेरे गांव से ही तो निकले है
    प्रिये ,कभी गीत बन आओ
    मैं थोड़ा गुनगुना लूंगा
    -अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment