Monday, December 18, 2017

    ओ अट्टालिका के चाँद
    यू गुरुर न कर
    मैंने भी अट्टालिका के चाँद का स्वप्न देखा है
    ओ अट्टालिका के चाँद
    जब भी मैंने तोड़े है हाथो से पत्थर ...
    एक नये स्वप्न के रूप के स्वरूप को बुना है
    ओ अट्टालिका के चाँद
    अमावस की रातो में
    मैंने जुगनुओं के प्रकाश का प्रस्ताव ठुकराया है
    ओ अट्टालिका के चाँद
    मिट्टी के दिये बना
    अट्टालिका के प्रकाश का सामना होगा
    ओ अट्टालिका के चाँद
    यू गुरुर न कर
    मैंने भी अट्टालिका के चाँद का स्वप्न देखा है

    ---- अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment