Monday, December 18, 2017

    कैसे कैसे याद आते दिन वो बहार के
    तेरे मेरे प्यार के
    मिलती थी तब तो नजरों से नजरे बस
    पड़ोसियों के नजरिये खराब हो जाते थे
    ...
    यू कभी गुजरता जो तेरी गलियो से
    मुहल्ले के हर शक्श मैं गुनाहगार था
    तेरे पीछे ही चला मैं, उन दिनों
    साथ चलने का कोई न उपाय था
    हाथ रंगे थे काले काले
    ये तेरी साइकिल के चेन का उपहार था
    चॉकलेट तुझ न पहुचती
    ये तेरे पड़ोसी बच्चो के लालच का परिणाम था
    पंचर होती साइकिल तेरे घर के सामने
    तुझे देखने का ये मेरा एक प्रयाश था
    कैसे कैसे याद आते दिन वो बहार के
    तेरे मेरे प्यार के
    - अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment