Friday, February 17, 2012

मेरी आँखों की पुतली में
तू बन प्राण समां जा रे !

जिससे कन-कन में स्पंदन हो ,
मन में मलयानिल चन्दन हो ,
करुणा का नव अभिनंदन हो -
वह जीवन गान सुना जा रे !

खिच जाय अधर पर वह रेखा -
जिसमे अंकित हो मधु लेखा ,
जिसको यह विश्व करे देखा ,
वह स्मिति का चित्र बना जा रे !

                    - जयशंकर प्रसाद


No comments:

Post a Comment